UP : जैविक तकनीकी और कृषि अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा,गोरखनाथ विश्वविद्यालय ने की खास पहल

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय व इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड ने गुरुवार को एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इसके तहत कृषि अनुसंधान शोध को बढ़ावा मिलेगा।

gkp

Gorakhpur News: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय ने जैविक तकनीकी और कृषि अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए खास पहल की है। विश्वविद्यालय ने इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड ,गीडा के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इसके मुताबिक, यह दोनों संस्थान एक दूसरे से आधुनिक कृषि के विकास व औद्योगिक विकास से संबंधित विचार साझा करेंगे। विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर प्रदीप राव और आईजीएल बिजनेस हेड एस के शुक्ला ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आईजीएल के लिए शोध का आधार तैयार करेगा। इसके साथ ही आईजीएल, विश्वविद्यालय के छात्रों को औद्योगिक व तकनीकी ज्ञान मुहैया कराएगा। दोनों मिलकर औद्योगिक विकास,नए उद्योगों का सृजन के साथ ही आधुनिक भारत की संभावनाओं के अनुरुप कई कार्य करेंगे। इससे रसायन,कृषि सहित कई अनुसंधान पर कार्य होगा।

गोरखनाथ विश्वविद्यालय लगातार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक प्रयास कर रहा है। इसने चिकित्सा,कृषि,रोजगार,शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन के लिए पहले ही कई संस्थानों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर कर लिया है। इसमें केजीएमयू लखनऊ,आरएमआरसी गोरखपुर,एम्स गोरखपुर,महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय,दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर,भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद सहित कई अन्य संस्थान शामिल हैं।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय जनपद का तीसरा विश्वविद्यालय है। यहां कई रोजगार पाठ्यक्रमों का भी संचालन किया जा रहा है। यह लगभग दो सौ एकड़ क्षेत्र में विस्तृत है। यहां शोध कार्य द्वारा नई तकनीकी के खोज पर खासा प्रयास किया जाता है।

Recommended Video

      चित्तौड़गढ़ : 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेगा ये दल, जानिए क्या होगा खास?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+