MMMUT Gorakhpur ने छात्रों के लिए की यह खास पहल, जल्द खुलेगा सेंटर फॉर फूड एंड ड्रग टेक्नोलॉजी
MMMUT Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: मदन मोहन मालवीय में स्थापित होगा सेंटर फॉर फूड एंड ड्रग टेक्नोलॉजी। स्थापना की लागत रु. 1.15 करोड़ रूपये होगी। प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के वर्ष 2025-26 के बजट में सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापना हेतु आवंटित धनराशि से एक करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता हेतु जल्दी ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा ।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इंटीग्रेटेड लॉ पाठ्यक्रम शुरू किए जाने के प्रस्ताव को विद्या परिषद् की दिनांक 03 जून 2025 को माननीय कुलपति प्रो जे पी सैनी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में मंजूरी मिल गई। पाठ्यक्रम शुरू किए जाने के लिए पृथक से विधि विभाग/ स्कूल ऑफ लॉ स्थापित किया जाएगा और इसी के अंतर्गत यह पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यह पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है।

इसके लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त करनी होगी। विधि विभाग की स्थापना और इंटीग्रेटेड लॉ पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने और मान्यता संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ अभिजित मिश्र को समन्वयक नामित किया गया है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा आयोजित 'CLAT' के माध्यम से लिए जाने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications