गोरखपुर: अवैध संबंध के शक में 21 साल छोटी तीसरी पत्‍नी पर फेंका तेजाब, बेटी भी झुलसी

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में एक अधेड़ ने 21 साल छोटी तीसरी पत्‍नी पर सोते समय तेजाब फेंक दिया। घटना में उसकी 10 साल की बेटी भी झुलस गई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। तेजाब से झुलसी मां-बेटी की मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

man throws acid on his third wife in gorakhpur

पत्नी पर था अवैध संबंधों का शक

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर एक तेतरिया टोला के रहने वाले 55 वर्षीय श्रीराम निषाद को तीसरी पत्नी (34) पर अवैध संबंधों को लेकर शक था। इसे लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। कई बार मारपीट भी हो चुकी है। शुक्रवार को दिन में भी झगड़ा हुआ। रात में सभी लोग खाना खाकर सोने के लिए चले गए। श्रीराम की पत्नी 10 साल की बेटी के साथ छत पर एक कमरे में सोने के लिए चली गई। साथ में पति भी श्रीराम भी था। सोते समय भी इसी को लेकर दोनो विवाद शुरू हो गया।

पत्नी पर फेंका तेजाब

विवाद के बाद श्रीराम निषाद गुस्‍से में उठा और प्लास्टिक के डिब्‍बे में पहले से रखा तेजाब पत्‍नी पर फेंक दिया। तेजाब पड़ते ही नीलम चिल्लाते हुए नीचे भागी। बहू के रोने चिल्‍लाने की आवाज पर बरामदे में सो रहे ससुर 80 साल के कुमार निषाद भी जाग गए। किसी की समझ में कुछ नहीं आ रहा था कि क्‍या किया जाए। पहले उसे पानी से धोने का प्रयास किया गया। जलन बढ़ने पर परिवार के सदस्‍य नीलम को पीपीगंज में एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार की सुबह सात बजे नीलम निषाद को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

मां-बेटी अस्पताल में भर्ती

एसिड अटैक में उसकी 10 वर्षीय भी झुलस गई है। परिजन रात में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां से रेफर करने के बाद शनिवार की सुबह उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। एसिड अटैक की सूचना पर नीलम के पिता भी बेटी को देखने के लिए पहुंच गए। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पति श्रीराम निषाद हमेशा प्रताड़ित करता रहा है। किसी न किसी बहाने हमेशा विवाद किया करता था। एसपी नार्थ अरविन्‍द पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी श्रीराम निषाद के खिलाफ पत्नी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+