Mahashivratri 2025: सांसद रवि किशन ने महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर अधिकारियों और लोगों से की यह खास अपील

Mahashivratri 2025 Gorakhpur MP Ravi Kishan Latest News Uttar Pradesh: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शनिवार को कूड़ाघाट स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर महादेव झारखंडी में में विशेष पूजा अर्चना की । इसके साथ ही मंदिर परिसर में ही उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व व अन्य त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और जनता से खास अपील की।

सांसद रवि किशन ने कहा कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथन के नेतृत्व में सनातन धर्म ही हवा चारों ओर है। आज संगम नगरी में 59 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। संसदीय क्षेत्र के लोगों का भी आस्था में प्रबल विश्वास है। हिंदू धर्म के मानने वाले लोगों के लिए सबसे बड़े पर्वों में शामिल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इस अवसर पर महादेव झारखंडी मंदिर में 1.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

ravi kishan

ऐसे में मैं पुलिस और प्रशासन से कहना चाहता हूं कि श्रद्धालुओं किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। उनकी सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए। जिले के सभी शिव मंदिरों में साफ सफाई, प्रकाश की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

MP Ravi Kishan ने संसद में उठाई आवाज, कहा- टाटा नगर थावे एक्सप्रेस का इन स्टेशनों पर हो ठहराव
इसके साथ ही सांसद रवि किशन ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर आप सभी भी पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग करें। शांति पूर्वक पूजा अर्चना करें। भीड़ न होने दे।

इस अवसर पर एडीएम सिटी अंजनी कुमार, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह, सांसद प्रतिनिधि जय यदुवंशी,पार्षद रणंजय सिंह जुगनू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+