Gorakhpur News: दो साल से युवती के साथ कर रहा था यह काम, विरोध करने पर दी धमकी, मामला पहुंचा थाने

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से युवती के साथ दुष्कर्म और फिर उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवक ने युवती का अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर की रहने वाली युवती का पढ़ाई के दौरान महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के मोनू पाल से प्रेम संबंध हो गया। प्रेमी युगल पहले बातचीत करते रहे। युवक ने प्रेमिका से शादी करने का प्रस्ताव रख कर शारीरिक संबंध भी बनाया। आरोप है कि दो वर्ष तक संबंध बनाने के बाद अब शादी नहीं करना चाहता है। अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

gorakhpur

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी मोनू पाल निवासी पनियरा, महराजगंज के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+