UP: मध्य प्रदेश पुलिस की निगाह गोरखपुर के इन बदमाशों पर, यह है खास वजह
Gorakhpur News: मध्य प्रदेश पुलिस इन दिनों गोरखपुर के कुछ बदमाशों की तलाश कर रही है। मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले बदमाशों की सूची तैयार की गयी है। जिसमें गोरखपुर के 20 बदमाश शामिल हैं।
मध्य प्रदेश में कई जिलों में वारदात को अंजाम देने वाले गोरखपुर के 20 बदमाशों की तलाश करने पर पता चला कि इसमें से 16 बदमाश लापता हैं और चार दिए गए पते पर अब नहीं रह रहे हैं। मध्य प्रदेश पुलिस ने
उत्तर प्रदेश के रहने वाले 3675 वारंटी, 725 फरार बदमाशों की सूची तैयार की है।

डीजीपी कार्यालय ने सभी जिले के पुलिस कप्तान को वांछित व फरार चल रहे बदमाशों की सूची भेजी है जिसमें 20 गोरखपुर के रहने वाले हैं। मुख्यालय से पत्र आने के बाद कैंट, कोतवाली, बांसगांव, गोरखनाथ, झंगहा, खोराबार, तिवारीपुर, चिलुआताल व बड़हलगंज पुलिस तस्दीक करने पहुंची तो 16 का पता फर्जी मिला।
इनकी तलाश में पहुंची पुलिस
शेख जमालुद्दीन, तकिया कवलदह, तिवारीपुर, अनोद कुमार, दीवान बाजार, कोतवाली, गोवर्धन उर्फ औरंगजेब, मोहद्दीपुर, कैंट इंद्रजीत पासवान, राजधानी, झंगहा, राजेंद्र प्रसाद, निण्लसमवर, गोरखपुर
संदीप कुमार, विशुनपुरा बड़हजगंज, दिनेश सिंह, गांव महराजगंज, गोरखपुर,प्रदीप कुमार, सालिगराम भवन, गोलघर ,जयप्रकाश, भैंसहा, खोराबार ,श्रीराम, ग्राम-लंघाडोल, जिला गोरखपुर,भगवान सिंह, निवासी ,निणमलिभ, गोरखपुर,चंदा उर्फ रामचंद्र राय, निवासी अमराडंडी दुर्गा मंदिर, गोरखपुर,शहादत अली, हरैया, झंगहा,लक्ष्मी प्रसाद परस्ते, गोरखपुर,शेख जमालुद्दीन, गोरखनाथ,मेहताब आलम, जसना, बांसगांव ,शीलचंद्र, मानबेला, चिलुआताल ,राजेश पांडेय उर्फ स्वामी जी, हटवार, बांसगांव अब्दुल कलीम, पगाड़, बांसगांव ,मानवेंद्र शुक्ल, पुर्दिलपुर, गोरखपुर।












Click it and Unblock the Notifications