Khelo India: रोइंग प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली अविनाश कौर का यह है सपना

गोरखपुर में हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हरियाणा की अविनाश कौर ने रोइंग प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई है।

avinash

Gorakhpur News: गोरखपुर के रामगढ़ताल में इन दिनों रोइंग प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। 27 मई से शुरु हुए खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स की रोइंग प्रतियोगिताका आज तीसरा दिन है। 31 मई तक होने वाली इस प्रतियोगिता में 2000 मीटर डबल स्कल के मुकाबले फाइनल में अपनी जगह बनाने वाली हरियाणा की अविनाश कौर ने अपनी सफलता के कई राज बताए। वह नेशनल ही नहीं बल्कि एशियन चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

जीत चुकी हैं कई गोल्ड मेडल
अविनाश कौर मूलरुप से हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली हैं। अविनाश 16 वर्ष की आयु से रोइंग प्रतियोगिता खेल में प्रतिभाग कर रही हैं। अविनाश ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीन गोल्ड, दो सिल्वर, एक ब्रांज मेडल के साथ ही नेशनल गेम्स में दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए हैं। 2019 थाईलैंड एशियन इनडोर रोइंग प्रतियोगिता में अविनाश ने तीन गोल्ड मेडल जीते थे। वह रोइंग वर्ल्ड कप में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं।

यह है सपना
देश का नाम रोशन करने वाली अविनाश कौर का एक सपना अभी भी बाकी है। जिसे पूरा करने के लिए वह अभी से कठिन परिश्रम कर रही हैं। अविनाश कौर का सपना देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है।

माता- पिता को मानती हैं अपना आदर्श
अविनाश अपने माता- पिता को अपना आदर्श मानती हैं। आज इस मुकाम का पूरा श्रेय वह इन्हें ही देती हैं।
अविनाश के पिता इंद्रपाल सिंह पहले भारतीय हैं, जिन्होंने ओलंपिक की रोइंग प्रतियोगिता में देश प्रतिनिधित्व किया। इंद्रपाल सिंह अर्जुन अवार्डी होने के साथ भारतीय खेल परिषद के सदस्य और अविनाश के कोच भी हैं। उनकी मां सुखजिंदर कौर भी रोइंग खिलाड़ी रही हैं। भाई परमिन्दर रोइंग के एशिया टॉप रैंक के खिलाड़ी हैं। वह इन दिनों एशियन गेम्स की तैयारी के लिए हैदाराबाद में नेशनल कैंप में हैं।

Gorakhpur में पहली बार हो रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता रोइंग, लहरों पर दौड़ रही नाव देख रोमांचित हुए लोग
गोरखपुर घर जैसा
अविनाश गोरखपुर के बारे में बताती हैं कि यहां आकर बिल्कुल घर जैसा लग रहा है। यहां के लोगों का व्यवहार बहुत सकरात्मक है। सभी में सहयोग की भावना देखने को मिल रही है। सीएम सिटी में आकर अच्छा लगा।

Recommended Video

      गोरखपुर: संसद भवन उद्घाटन पर बबाल, सीएम सिटी के लोगों का करारा जबाब

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+