Gorakhpur में पहली बार हो रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता रोइंग, लहरों पर दौड़ रही नाव देख रोमांचित हुए लोग
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत गोरखपुर में शनिवार को रामगढ़ताल में रोइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

Gorakhpur News: गोरखपुरवासी रोमांचित हैं। उनमें शनिवार को एक अलग उत्साह देखने को मिला। यह उत्साह था गोरखपुर में पहली बार हो रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता रोइंग को लेकर। रोइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार सुबह रामगढ़ताल में हुआ। इस दौरान भारी संख्या मे लोग इस प्रतियोगिता का आनंद ले रहे थे।
पहले दिन इस प्रतियोगिता में दो हजार मीटर की दूरी के लिए हिट इवेंट पुरुष व महिला वर्ग में सिंगल स्कल, डबल स्कल्स, कॉक्सलेस पेयर, कॉक्सलेस क्वाड्रपल, लाइटवेट सिंगल, डबल व क्वाड्रपल की प्रतिस्पर्धा हुई। रविवार 28 मई को हिट इवेंट में आगे के दौर में प्रवेश करने से वंचित खिलाड़ियों को रेपेचेंज इवेंट में प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा। 2000 मीटर की दूरी के फाइनल मुकाबले सोमवार, 29 मई को होंगे। जबकि 500 मीटर की दूरी के लिए अलग-अलग वर्ग के मुकाबले 30 मई से शुरू होंगे।
उत्तर प्रदेश में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी व नोएडा में आयोजित है। शनिवार को गोरखपुर में इस प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। सीएम सिटी एजूकेशन हब के साथ साथ स्पोर्ट्स सिटी के रुप में भी अपनी पहचान बना रहा है। यहां खेल के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। सीएम योगी के गृह जनपद में खिलाड़ियों को लगातार बढ़ावा देने काम हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications