UP: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी पहली बार करेगा यूपी, गोरखपुर में भव्य आयोजन की तैयारी शुरु

इस बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी गोरखपुर करेगा। इसका आयोजन 27 मई से 31 मई तक होगा।

khelo

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी गोरखपुर करेगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। इस प्रतियोंगिता में देश भर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी शामिल होंगे। रोइंग प्रतियोगिता 27 से 31 मई तक गोरखपुर के रामगढ़ताल में होगी। सीएम योगी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो सकते हैं। इसके लिए खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के दिशानिर्देशों के मुताबिक, रोइंग प्रतियोगिता में 2000 मीटर व 500 मीटर के लिए पुरूष वर्ग में 8-8 और महिला वर्ग में 7-7 इवेंट होंगे। इन सभी 30 इवेंट में देश के अलग अलग विश्वविद्यालयों के कुल 576 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

इसकी तैयारी को लेकर कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने बुधवार को जीडीए सभागार में कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में खिलाड़ियों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

रोइंग प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी दलों को शहर के बेहतरीन होटलों में ठहराया जाएगा। होटलों पर स्वास्थ्य विभाग का एम्बुलेंस दल (महिला-पुरुष स्टाफ समेत) की भी तैनाती रहेगी। दलों के खानपान की निगरानी खाद्य एवं रसद विभाग के जिम्मे होगी। गोरखपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की रोइंग प्रतियोगिता का आयोजन एक अभूतपूर्व अवसर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+