Karwa Chauth Photos: इस अंदाज में Ravi Kishan ने मनाया करवा चौथ,चांद का दीदार कर सुहागिनों ने तोड़ा व्रत
गोरखपुर सहित आस-पास के जिलों में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व उत्साह के साथ मनाया।इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति के दीर्घायु की कामना की। उन्होने चांद का दीदार कर व्रत तोड़ा।फिल्म अभिनेता
Karwa Chauth festival celebration Gorakhpur: सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए गुरुवार को करवा चौथ व्रत रखा।पूरे दिन व्रत रहने के बाद से रात में महिलाओं ने चांद का दीदार कर व्रत तोड़ा।गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने भी खास अंदाज में करवा चौथ का पर्व मनाया।इसके साथ ही जनपद में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा।आइए तस्वीरों में देखते हैं करवा चौथ के रंग।

सांसद रवि किशन इस अंदाज में मनाया पर्व
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने गुरुवार को अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला के साथ बेहद खास अंदाज में करवा चौथ मनाया। रवि किशन प्रत्येक वर्ष अपनी पत्नी के साथ इस पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैँ।इसके साथ ही इसकी तस्वीरें व वीडियों सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं।

पीले कुर्ते में नजर आए सांसद
इस मौके पर सांसद रवि किशन पीले कुर्ते व हाफ जैकेट में नजर आए।चेहरे पर मुस्कान लिए वह पत्नी प्रीति के सामने हाथ जोड़े नजर आए।वहीं उनकी पत्नी प्रीति सफेद सलवार सूट पर लाल दुपट्टा ओढ़े नजर आई।हाथों में मेंहदी और चूड़ी उनकी उनकी सुदंरता को बढ़ा रही थी।चांद निकलने के बाद रवि किशन ने पत्नी प्रीति को पानी पिलाया।इसके साथ ही प्रीति शुक्ला ने अपना उपवास तोड़ा।

रंग-बिरंगे परिधान में नजर आई महिलाएं
करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखा।सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।गोरखपुर व आस-पास के क्षेत्रों में यह पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों में नजर आई।दिन भर उपवास रख रात में चांद का दीदार कर व्रत तोड़ा।महिलाओं ने गौर व वीरों की पूजा-अर्चना की।

पतियों ने दिया सदा सुहागन का आशीर्वाद
इस अवसर पर पत्नियों ने जहां पति की लंबी उम्र की कामना की वहीं पतियों ने भी अपनी पत्नियों को सदा सुहागन का आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर महिलाओं ने सोलह श्रृगांर किया था।पतियों की आशीर्वाद प्राप्त कर उन्होंने यह व्रत पूर्ण किया।

महिलाओं में उत्साह
गोरखपुर में हर जगह करवा चौथ पर्व की धूम रही।रेलवे स्टेशन की रहने वाली रंजना, संध्या,रागीनी,छोटेकाजीपुर की रहने वाली मोनिका, नीरु,रोली,शाहपुर की रहने वाली रश्मि,गोरखनाथ की रहने वाली अंजू,रोशनी सहित कई महिलाओं ने इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया एंव अपने पति की लंबी आयु की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications