प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह का राहुल पर तंज, कहा- 'वफादार और गद्दार' के बीच है लोकसभा चुनाव

Gorakhpur News, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के सिंचाई और गोरखपुर के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने चुनाव सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी को गद्दार कहकर विवाद खड़ा कर दिया। मीडिया से बात करते हुए सिचाई मंत्री धर्मपाल ने कहा, ये चुनाव परिवर्तन का चुनाव है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि वे देशद्रोह का मुकदमा नहीं चलाएंगे। पाकिस्‍तान का बम गोरखपुर पर गिरेगा, तो हिन्‍दू और मुसलमान दोनों मरेंगे। इसलिए ये चुनाव देश के वफादार और देश के गद्दारों के बीच का चुनाव है। वहीं इस बयान के बाद कांग्रेस हाईकमान चुनाव आयोग से शिकायत कर उन्हें कटघरे में खड़ा कर सकती है।

पीएम मोदी ने किया भारता का नव निर्माण: धर्मपाल

पीएम मोदी ने किया भारता का नव निर्माण: धर्मपाल

धर्मपाल सिंह ने कहा कि ये राष्‍ट्रीय मुद्दों और नए भारत के निर्माण का चुनाव है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा है कि नए भारत का चुनाव है। नए भारत और पुराने भारत का अंतर बताते हुए उन्‍होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू पहले प्रधानमंत्री और अंतिम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रहे हैं। पुराने भारत में गांव में बिजली, दवा, पढ़ाई, सिंचाई और सुरक्षा नहीं थी। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया था। आजादी के बाद जनता को ये नहीं लग रहा था कि वे आजाद हैं। थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी जाती थी। इसके बाद देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नाम पर भरोसा किया। 24 मई 2014 में नए भारत का निर्माण प्रारम्‍भ हुआ।

पीएम को हटाने के लिए बना महागठबंधन

पीएम को हटाने के लिए बना महागठबंधन

उन्‍होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को कैसे पद से हटाया जाये, इसीलिए ये बेमेल समझौता भी हुए है। सपा-बसपा कभी समझौता नहीं करते। सिंचाई मंत्री ने कहा कि देश की तरक्‍की तब होगी जब ग्रामीण इलाके और गांव की तरक्‍की होगी। गांव की तरक्‍की तब होगी, जब किसान और खेत की तरक्‍की होगी। इसलिए प्रधानमंत्री जी ने किसान सम्‍मान योजना की शुरुआत की। दो किस्‍त 4000 रुपए की भेज भी दिए गए। चुनाव बाद अंतिम किस्‍त भी भेज दी जाएगी।

राहुल को बताया 'ढोकोत्‍शंख'

राहुल को बताया 'ढोकोत्‍शंख'

राहुल गांधी ने कहा है कि वे 72 हजार रुपए देंगे। गांव की कहावत है कि शंख और ढोकोत्‍शंख होता है। शंख देने का काम करता है और ढकोत्‍शंख घोषणा करता है। राहुल गांधी इस समय ढकोत्‍शंख की भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ें:- गोरखपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+