Flashback 2022 : यह बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं गोरखपुर के पर्वतारोही नीतीश

गोरखपुर के विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही नीतीश सिंह के नाम कई बड़ी उपलब्धियां हैं। अभी वो अफ्रीका के माउंटेन मेरु की चढ़ाई कर रहे हैं।

nitish

Gorakhpur News: गोरखपुर के एक मध्यम वर्ग में पैदा हुए नीतीश आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। कम उम्र में ही वह कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं। वह एक पर्वतारोही है एंव विश्व की कई ऊंंची चोटियां फतह कर चुके हैं। नीतीश गोरखपुर नगर निगम में स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के ब्रांड अंबेसडर भी हैं।नीतीश हिमाचल प्रदेश में स्थित 14 हजार फीट ऊंची चोटी से पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने का संदेश भी दे चुके हैं।

कई देशों की ऊंची चोटियों पर कर चुके हैं चढ़ाई
नीतीश एक सफल पर्वतारोही के रुप में कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं। इतनी कम उम्र में ही वह कई देशों का भ्रमण कर चुके हैं। नीतीश अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर 26 जनवरी को तिरंगा फहरा चुके हैं। इसकी ऊंचाई 19340 फीट है। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका हौसला बढ़ाया था। इसके साथ ही नीतीश माउंट एवरेस्ट,लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक,कांगड़ी ग्लेशियर, उत्तराखंड में स्थित पीनट चोटी, माउंट रूद्र गैरा उत्तराखंड,अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो व यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा लहराचुके हैं।

अफ्रीका के माउंटेन मेरु पर फहराएंगे तिरंगा
नीतीश अफ्रीका के माउंटेन मेरु पर तिरंगा फहराने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत भी उन्होंने 27 दिसंबर को कर दी है। इसकी ऊंचाई 14968 फिट हैं। उम्मीद है यह चढ़ाई नीतीश तीन दिनों पर पूरी कर लें।

नीतीश सिंह गोरखपुर के राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनका मूल निवास भी गोरखपुर के चरगांवा ब्लाॅक में है। इनके गांव का नाम रामपुर गोपालपुर है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम की शिक्षा ग्रहण करने के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई कर रहे हैं और द्वीतीय वर्ष के छात्र हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+