International Yoga Day: मेयर,सांसद, विधायक सहित इन लोगों ने की आमजन से यह खास अपील
International Yoga Day 2023: बुधवार यानी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। भारत से निकलकर पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुके योग पद्धति ने आज जन- जन में अपना विश्वास बढ़ाया है। इस योग दिवस को और व्यापक और जन- जन तक पहुंचाने के लिए गोरखपुर में खास तैयारी है। इसे व्यापक बनाने के लिए सांसद रवि किशन, मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह, विधायक विमलेश पासवान, विधायक प्रदीप शुक्ला, विधायक महेन्द्र पाल सिंह सहित कई लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक बनाने के लिए आमजन से योग करने की अपील की है।

सांसद रवि किशन
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने आमजन से योग करने की अपील करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व भारत की इस प्राचीन पद्धति योग का अनुसरण कर रहा है। यह पूरे विश्व में लोगों को अच्छी सेहत का मार्ग प्रसस्त कर रहा है। मैं गोरखपुर की देवतुल्य जनता से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अवश्य करने की अपील करता हूं। आप इसे अवश्य अपनाएं
Recommended Video

मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव
गोरखपुर के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व योग दिवस भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। योग गुरु के तौर पर भारत विश्व को योग का पाठ पढ़ा रहा है और योग से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक कर रहा है। योग शारीरिक और और मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद है। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाएं।
विधायक प्रदीप शुक्ला
सहजनवां विधानसभा से विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि सेहत के साथ ही शांत मन और प्रबल विचारों के लिए एकाग्रता का होना जरूरी है जो योग से ही संभव है। योग को जीवन का हिस्सा बनाएं । योग अवश्य करें।
विधायक विमलेश पासवान
बांसगांव विधानसभा से विधायक विमलेश पासवान ने कहा कि योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है योग बहुत ही लाभकारी है। इसे प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए।
विधायक फतेह बहादुर सिंह
कैम्पियरगंज विधान सभा से विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि एक अभ्यास के रूप में योग के असंख्य लाभ हैं जो किसी व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं।
International Yoga Day 2023: 'सूर्य नमस्कार' से 12 योगासनों का फायदा, जानें करने का सही तरीका
इसी क्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह, विधायक महेन्द्र पाल सिंह, जिलाधिकारी गोरखपुर, जिलाधिकारी महराजगंज सहित कई लोगों ने योग दिवस को व्यापक बनाने व योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications