Indian Railway: दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने बदला इन ट्रेनों का मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के सेमरा स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है। यात्रा से पूर्व क्या है परिवर्तन जान लें। उक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

मार्ग परिवर्तन
- मुजफ्फरपुर से 25, 26 एवं 27 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतीहारी-सगौली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलायी जायेगी।

train

- आनन्द विहार टर्मिनस से 24, 25, 26 एवं 27 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सगौली-बापूधाम मोतीहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

- रक्सौल से 25 एवं 27 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-बापूधाम मोतीहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

- आनन्द विहार टर्मिनस से 25 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतीहारी-सगौली-रक्सौल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के रास्ते चलायी जायेगी।

- मुजफ्फरपुर से 26 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतीहारी-सगौली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलायी जायेगी।

- देहरादून से 24 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सगौली-बापूधाम मोतीहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+