Indian Railway: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए शुरु की यह समर स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा- कचहरी समर स्पेशल का संचलन 7 मई से शुुरु करने का निर्णय लिया है।

train

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05301 छपरा कचहरी-के.एस.आर. बेंगलुरु सिटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 07 मई, 2023 रविवार को छपरा कचहरी से इकहरी यात्रा के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

05301 छपरा कचहरी-के.एस.आर. बेंगलुरु सिटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 07 मई, 2023 रविवार को छपरा कचहरी से 17.10 बजे प्रस्थान कर मसरख से 17.52 बजे, गोपालगंज से 19.02 बजे, थावे से 20.00 बजे, पडरौना से 21.02 बजे, कप्तानगंज से 22.02 बजे, गोरखपुर से 23.25 बजे, दूसरे दिन खलीलाबाद से 00.12 बजे, बस्ती से 00.45 बजे, गोंडा से 02.07 बजे, बादशाह नगर से 03.52 बजे, ऐशबाग से 04.35 बजे, कानपुर सेंट्रल से 06.20 बजे, उरई से 07.52 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 09.50 बजे, भोपाल से 14.00 बजे, इटारसी से 15.45 बजे, नागपुर से 21.00 बजे, तीसरे दिन बल्हारशाह से 00.45 बजे, काजीपेट से 04.02 बजे, गुंतकल से 13.35 बजे तथा धर्मावरम से 16.30 बजे छूटकर के.एस.आर. बेंगलुरु सिटी 20.15 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 14, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+