Indian Railway: जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस का ओसियां स्टेशन पर ठहराव अवधि का हुआ विस्तार

Indian Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु 15013-15014 जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस का ओसियाँ स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर पूर्व में दिये गये ठहराव अवधि का विस्तार कर 31 जुलाई, 2024 तक किया गया है।

15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस 07.02 बजे ओसियाँ स्टेशन पहुँचकर 07.04 बजे प्रस्थान करती है। इसी प्रकार 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस 17.50 बजे ओसियाँ स्टेशन पहुँचकर 17.52 बजे प्रस्थान करती है।

indian railway

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।

इसी क्रम में 31 जनवरी, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल एवं अपराध आसूचना शाखा, गोण्डा द्वारा रेलवे स्टेशन गोण्डा के पूर्वी यार्ड से रेल सम्पत्ति की चोरी करने वाले 02 शातिर चोर को रेल सम्पत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया।

30 जनवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, मऊ द्वारा बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन से यात्री का छूटा एक बैग बरामद कर मऊ पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 29 जनवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-12791 से यात्री का छूटा सामान बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर सामान को उसे सुपुर्द किया गया। 31 जनवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा गाड़ी संख्या-14008 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद कर छपरा पोेस्ट पर जमा किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 23 जनवरी, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, मनकापुर द्वारा गाड़ी संख्या-19037 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद कर मनकापुर पोस्ट पर जमा किया गया। 31 जनवरी, 2024 को यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 31 जनवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ जं. द्वारा गाड़ी संख्या-15203 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद कर लखनऊ जं.

पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 30 जनवरी, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस बलिया तथा रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-15716 से 18 लावारिस बैग तथा 400 दुर्लभ प्रजाति के जीवित कछुए बरामद कर वन जीव संरक्षण विभाग को सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+