UP: कानपुर सेन्ट्रल-भिवानी एक्सप्रेस के प्रयागराज तक चलने पर इन ट्रेनों के संचलन समय में हुआ परिवर्तन
Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर 14723-14724 कानपुर सेन्ट्रल-भिवानी-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार प्रयागराज जं. तक किये जाने के फलस्वरूप गाड़ियों के संचलन समय में निम्नवत परिवर्तन किया गया है। यात्रा से पूर्व यहां पूरी अपडेट देख सकते हैं।
- फर्रूखाबाद से 05 अगस्त,2023 से चलने वाली 04136 फर्रूखाबाद-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी फर्रूखाबाद से 20.35 बजे के स्थान पर 20.30 बजे प्रस्थान करेगी ।
- छपरा से 05 अगस्त,2023 से चलने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस फर्रूखाबाद स्टेशन पर 12.35 बजे के स्थान पर 12.45 बजे पहुंचेगी ।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। 1 अगस्त को रेलवे सुरक्षा बल, कन्नौज को प्लेटफार्म संख्या-01 पर 10 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन कन्नौज को सुपुर्द किया गया।
31 जुलाई, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-12554 में 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को बाल कल्याण समिति सीवान को सुपुर्द किया गया। 31 जुलाई, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-14723 में 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन कन्नौज को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications