Indian Raiway: रेलवे ने इन ट्रेनों का किया प्रायोगिक ठहराव, देखें पूरी अपडेट
Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी गाड़ियों का प्रायोगिक ठहराव किया है। यह ठहराव पश्चिम मध्य रेलवे के शाजापुर स्टेशन पर दो मिनट का होगा। उक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
इन ट्रेनों का होगा ठहराव
- 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस 25 अगस्त,2023 से 20 फरवरी,2024 तक शाजापुर स्टेशन पर 04.58 बजे पहुंचकर 05.00 बजे छूटेगी।
- 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 28 अगस्त,2023 से 23 फरवरी,2024 तक शाजापुर स्टेशन पर 17.55 बजे पहुंचकर 17.57 बजे छूटेगी।
- 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 25 अगस्त,2023 से 20 फरवरी,2024 तक शाजापुर स्टेशन पर 08.35 बजे पहुंचकर 08.37 बजे छूटेगी।
- 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 23 अगस्त,2023 से 18 फरवरी,2024 तक शाजापुर स्टेशन पर 14.53 बजे पहुंचकर 14.55 बजे छूटेगी।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 20 अगस्त,2023 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस,देवरिया द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी के दौरान देवरिया सदर के प्लेटफार्म संख्या-1 से यात्री सामानों की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को यात्रियों से चोरी किये हुये दो अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया । रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज रामबाग, सिविल पुलिस फाफामऊ एवं राजकीय रेलवे पुलिस,प्रयागराज द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी के दौरान प्रयागराज रामबाग के प्लेटफार्म संख्या-6 से यात्री सामानों की चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को यात्रियों से चोरी किये हुये 04 अदद मोबाइल, आभूषण एवं नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया ।












Click it and Unblock the Notifications