बैलगाड़ी से नामांकन भरने पहुंचा यूपी में यह नेता, कहा- विकास के मुद्दे पर लडूंगा चुनाव
Lok sabha elections 2019 news, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में महाराजगंज लोक सभा (Maharajganj) क्षेत्र में एक नेता जब चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरने कलक्ट्रेट परिसर पहुंचा तो उसे देख सभी हैरान रह गए। दरअसल, वह नेता अपनी तीन बैलगाड़ी लेकर पर्चा दाखिल करने आया। इलाके में ऐसा पहलीबार देखने को मिला, जब चुनाव लड़ रहा कोई प्रत्याशी बैलगाड़ी लेकर निकला हो।

तीन बैलगाड़ियां लेकर पर्चा दाखिल करने आए राणा
यह नेता थे भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी के प्रत्याशी मनोज राणा। पूवऺ सैनिक मनोज राणा का कहना है कि वे विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और उनके खेलने के लिए स्टेडियम एवं पढाई के लिए विशेष कदम उठाएंगे। राणा जब ऐसा कह रहे थे तो वहां उन्हें सुनने वाले अचंभा कर रहे थे।

महाराजगंज में आखिरी चरण में पड़ेंगे वोट
बता दें कि, महाराजगंज में मतदान लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण यानी 19 मई को होगा। इससे पहले यहां उम्मीदवारों द्वारा पर्चा भरे जा रहे हैं। राणा ऐसे ही नेताओं में से एक हैं, वे बैलगाडी से नामांकन भरेन पहुंचे। वैसे इस जिले में संकुशल नामांकन प्रकिया की शुरूआत कल यानी 22 अप्रैल से ही हो गई। इस दौरान प्रशासन ने कडे सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये हैं। आज जिला कलक्ट्रेट परिसर में राणा ने बैलगाड़ी वाला नायाब तरीका अपनाया।

इधर, किन्नर ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी भरा नामांकन
कुशीनगर में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां पहली बार एक किन्नर प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतर रहा है। गुड्डी नाम के किन्नर ने आज कलेक्ट्रेट पहुचकर दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। उनके अलावा सपा-बसपा व राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में नथुनी कुशवाहा ने चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, अपना दल यूनाईटेड से अमीरूद्दीन ने नामांकन किया। कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में भी अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है।












Click it and Unblock the Notifications