Gorakhpur News: विवाद के बाद सनकी पति ने पत्नी व बच्चों पर फावड़े से किया वार,हालत नाजुक
गोरखपुर के खोराबार थानाक्षेत्र के चवरी गांव में पत्नी से कई दिनों से चल रहे विवाद के बाद सनकी पति ने पत्नी व बच्चों को मारने की योजना बना डाली और मंगलवार देर रात जब यह लोग सो रहे थे तब आरोपी ने अपने ही पत्नी व बच्चों पर
गोरखपुर,17 अगस्त:
गोरखपुर के खोराबार थानाक्षेत्र के चवरी गांव में पत्नी से कई दिनों से चल रहे विवाद के बाद सनकी पति ने पत्नी व बच्चों को मारने की योजना बना डाली और मंगलवार देर रात जब यह लोग सो रहे थे तब आरोपी ने अपने ही पत्नी व बच्चों पर फावड़े से हमला कर दिया।जिसमें पत्नी व बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया एंव घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गयी।पत्नी व एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक,खोराबार थाना अंतर्गत चवरी गांव का रहने वाला नगीना निषाद एक सप्ताह पूर्व ही बंगलौर से कमा कर घर आया था।पत्नी से किसी बात पर विवाद के बाद वह चार दिनों से घर से बाहर रह रहा था।किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि नाराजगी में वह अपनी पत्नी व बच्चों की जान लेने का प्रयास करेगा।आरोपी नगीना निषाद इतना आक्रोश में आ गया था कि उसने मंगलवार की देर रात पत्नी व तीन बच्चों पर फावड़े से वार कर दिया।जिसमें पत्नी शांति देवी( 30), 11 वर्षीय पुत्र समीर, पुत्री अंजली (9) व छोटा बेटा शिवा( 6) गंभीर रुप से घायल हो गए।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी नशे का आदी था और आए दिन पत्नी व बच्चों से विवाद करता था।उसने पत्नी व तीन बच्चों पर फावड़े से हमला कर दिया जिसमें सभी घायल हो गए।इस घटना में दो की हालत गंभीर है जिनका उपचार किया जा रहा है।आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications