UP: रिटायर्ड दरोगा की बोलेरो और बकरी चोरों का यह है खास कनेक्शन
गोरखपुर में रिटायर्ड दरोगा की बोलेरो से चोर बकरी चुराने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने बोलेर को जब्त कर लिया है।
Gorakhpur News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बकरी चोरी करने गये चोरों ने खुद को घिरता देख बोलेरो गाड़ी को वही छोड़ दिया और फरार हो गये। छानबीन में पता चला कि यह बोलेरा क्षेत्र के एक रिटायर्ड दरोगा की है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी के अंतर्गत शुक्रवार रात बोलेरो सवार कुछ चोर बकरी चोरी करने आए थे। इसी बीच वहां कुछ ग्रामीणों ने उन्हे देख लिया और दौड़ाना शुरु कर दिया। ग्रामीण बिल्कुल उनके करीब पहुंच गये। जब चारों को लगा कि अब वे नहीं भाग पाएंगे तब उन्होंने बोलेरो को वहीं छोड दिया और फरार हो गये।

क्षेत्र के टिकरिया निवासी झीनक की पत्नी अन्य लोगों के साथ टिकरिया चौराहे के पास नहर मार्ग पर बकरी चरा रही थी। सभी आपस में बात करने में मशगूल थे, तभी करमौरा की तरफ से पुलिस लिखे बोलेरो से आया युवक गाड़ी खड़ी कर नीचे उतर गए। युवक बकरी को पकड़कर गाड़ी में रख लिया, लेकिन तभी एक ग्रामीण की नजर पड़ गई। शोर मचाने पर कई चरवाहे एकत्र हो गए और बोलेरो सवारों को दौड़ा लिया।
Recommended Video

Gorakhpur: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का गोरखपुर में ले सकेंगे मजा, प्रशासन ने शुरु की यह खास तैयारी
इसकी सूचना लोगों ने गुलरिहा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया। पता चला कि यह बोलेरो रिटायर्ड दरोगा की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications