Gorakhpur में अचानक बढ़े कबाड़ी कहीं रोहिंग्या तो नहीं !

गोरखपुर में इधर कुछ महिनों से कबाड़ियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। रामगढ़ताल जो गोरखपुर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं,इसके किनारे 40 से अधिक परिवार झोपड़ी डालकर रहते हैं। स्थानीय

Gorakhpur News: गोरखपुर में इधर कुछ महिनों से कबाड़ियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। रामगढ़ताल जो गोरखपुर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं,इसके किनारे 40 से अधिक परिवार झोपड़ी डालकर रहते हैं। स्थानीय लोगों ने इनकी पुलिस से शिकायक करते हुए बांग्लादेशी या रोहिंग्या होने की आशंका व्यक्त की है। इसी तरह कबाड़ी का काम करने वाले भारी संख्या में पूरे शहर में फैले हैं और जगह-जगह झोपड़ी डालकर रहते हैं।

scrap
कूड़ाघाट, दिव्यनगर,पादरी बाजार, आवास विकास कालोनी सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कबाड़ी का काम करने वाले इन लोगों को देखा जा सकता है। इसमें से अधिकांश सड़कों के किनारे या खाली जगहों पर अपनी झोपड़ी डालकर रहते हैं। बहुत सारे ऐसे भी है जो किराए के मकान में रह रहे हैं। इनके पास पहचान के लिए कोई भी आवश्यक कागजात नहीं हैं। ऐसे में ये लोग कहां से आए हुए हैं इसका कोई प्रमाण नहीं है। जो सुरक्षा को लेकर एक चुनौती है।

कबाड़ी का काम करने वाले यह लोग अगर किसी घटना को अंजाम देते हैं और यहां से फरार हो जाते हैं तो ऐसे में उन्हें पकड़ना पुलिस के लिए एक चुनौती बन जाएगी। कैँट क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने भी पुलिस को इन अनजान लोगों की जानकारी देते हुए शिकायत की है। इस क्षेत्र के लोगों ने जब इन अनजान लोगों से पूछा कि वह कहां के रहने वाले हैं तो उन्होंने असम राज्य का बताया। लेकिन उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि इन अनजान लोगों की जानकारी मिली है। इन सभी लोगों का सत्यापन कराया जाएगा और यहां आने के कारणों का भी पता लगाया जाएगा। नाम पता छिपाकर यहां रहने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+