Flood in Gorakhpur : और बढ़ेगा नदियों का जलस्तर,इन तटबंधों के कटान का खतरा,पलायन कर रहे लोग
गोरखपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ते जा रहा है।सभी नदियां उफान पर हैं।लगभग पचास हजार आबादी प्रभावित हो चुकी है।सैंकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में हैं।प्रशासन एलर्ट है।
Flood in Gorakhpur : गोरखपुर जिले की सभी नदियां उफान पर हैं।कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।प्रतिदिन नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।बुधवार व गुरुवार को यह जलस्तर और बढ़ने की संभावना है क्यों कि श्रावस्ती बैराज और गिरिजापुरी बैराज से राप्ती व सरयू नदियों में आठ लाख क्यूसेक पानी छोडा जाएगा।वर्तमान समय में गोरखपुर के सैंकड़ों गांवों की लगभग पचास हजार जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित है।प्रशासन अलर्ट है।सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं।नाव से राहत एंव बचाव का कार्य जारी है।इन क्षेत्रों के लोग अपने घरों को छोड़ कर दूसरे जगह पलायन कर रहे हैं।

नदियों का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर
गोरखपुर की राप्ती,सरयू,रोहिन,कुआनो व गोर्रा नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं।अन्य नदियां भी उफान पर हैं।
सरयू नदी का देवरिया के बरहज के पास जल स्तर 67.950मीटर है जबकि खतरे का निशान 66.50 मीटर है।
राप्ती बर्डघाट में 75.67 मीटर के जलस्तर पर है जबकि खतरे का निशान 74.98 मीटर है।
कुआनो मुखलिसपुर में 78.65 मीटर जलस्तर पर है जबकि खतरे का निशान 77.01 मीटर है।इसी प्रकार
रोहिन त्रिमुहानीघाट में 83.42 मीटर जलस्तर पर है जबकि खतरे का निशान 82.44 मीटर है।
हजारों की संख्या में लोग प्रभावित
नदियों का जलस्तर बढ़ने से सैंकडों गांवों की लगभग पचास हजार आबादी प्रभावित हो चुकी है।लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर पलायन कर रहे हैं।सदर तहसील क्षेत्र के 13 गांव के 15 हजार से ज्यादा आबादी बाढ़ का कहर झेल रही है।कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के लगभग 70 गांवों में बाढ़ का पानी घुसा है।चौरी-चौरा,सहजनवां,खजनी के गांव भी बाढ़ प्रभावित हैं।
जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट हैं।सभी चौकियां सक्रिय हैं।राहत एंव बचाव के कार्य किए जा रहे हैं।लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव की व्यस्था की गयी है।बंधों की निगरानी की जा रही है।
अभी और बढ़ेगा जलस्तर
जानकारी के मुताबिक,श्रावस्ती बैराज से राप्ती नदी व गिरिजापुरी बैराज से सरयू में लगभग आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।ऐसे में नदियों का जलस्तर और बढ़ने के आसार है।












Click it and Unblock the Notifications