Sawan 2023: सौ से अधिक वर्षों से शिव भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है मोटेश्वरनाथ मंदिर
Sawan 2023: हिंदू धर्म मानने वालों के लिए सावन माह का विशेष महत्व है। खासकर शिवभक्तों के लिए। आज सावन का दूसरा सोमवार है। सावन के दूसरे सोमवार पर शुभ मुहूर्त और योगों में शिवजी की पूजा जा रही है। । सावन के दूसरे सोमवार पर हरियाली अमावस्या भी रहेगी और साथ ही कई शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है। आज के दिन हम आपको उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित एक ऐसे शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो लगभग सौ साल से शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केन्द्र है और यह स्थान कई पौराणिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है।
यह है मान्यता
हम बात कर रहे हैं गोरखपुर के पिपराइच में स्थित भगवान शिव के मोटेश्वरनाथ मंदिर की। इस मंदिर पर दूर- दूर लोग जलाभिषेक करने आते हैं। सावन माह में भक्तों की भारी भीड़ रहती है। जनश्रुतियों के मुताबिक, लगभग सौ वर्ष पहले गांव का एक किसान खलिहान बनाने के उद्देश्य से झाड़ियां साफ कर कर रहा था। उसकी कुदाल एक शिला से टकराई, जिसे वह छोटा पत्थर समझकर उखाड़ना चाहा लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। किसान ने गांव में आकर यह बात सभी को बताई। ग्रामीणों ने इस पत्थर को निकालने का बहुत प्रयास किया। लेकिन वह इसमें असफल रहे। बाद में इसी स्थान पर मंदिर का निर्माण हुआ।

ये चीजें मंदिर को और बनाती हैं खास
मंदिर का पूरा वातावरण मनोहारी है। यहां सोये हुए भीम की मूर्ति, विश्वकर्मा मंदिर, शनि देव, साई बाबा, हनुमान जी, दुर्गा जी, भैरोनाथ की मूर्ति तथा यज्ञशाला, धर्मशाला व सरोवर भी है।
सावन में श्रद्धालुओं की होती है भारी भीड़
वैसे तो इस मंदिर में बारहों महिने भक्तों की भीड़ रहती है। लेकिन सावन के इस खास महीने में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। सोमवार को यहां आस्था का जनसैलाब देखने को मिलता है।
भक्तों की सभी मुरादें होती है पुरी
महंत साधु शरण गिरि ने बताया कि यह भक्तों के आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। सावन माह में यहां भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां जलाभिषेक करते हैं। यहां आने वाले भक्तों की भगवान शिव सभी मुरादें पूरी करते हैं।
इस मार्ग का करें प्रयोग
यह मंदिर पिपराइच के ताजपिपरा गांव में स्थित है। यहां बस और रेल मार्ग की सुविधा उपलब्ध है। अपने निजी साधन से जा सकते हैं। गोरखपुर मुख्यालय से असुरन, पादरी बाजार होते हुए बस या निजी साधन से यहां पहुंच सकते हैं। वहीं ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से पिपराइच के लिए चलती है।












Click it and Unblock the Notifications