Vande Bharat: वंदे भारत से करने जा रहे हैं यात्रा तो जान लें ये जरूरी बातें, नहीं तो जाना पड़ सकता है जेल
Vande Bharat Train News Gorakhpur: अगर आप भी वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो यह खबर आप के लिए बहुत उपयोगी है। वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने से पहले इन नियमों को जानना जरूरी है। एक छोटी सी लापरवाही से भी आप बड़ी समस्या में पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं गलती पर जेल भी जाना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।
वंदे भारत ट्रेन से सफर करते समय रखें इन बातों का ध्यान
गोरखपुर से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन ने रविवार से अपनी नियमित सेवा देनी शुरु कर दी है। यह ट्रेन रविवार से शुक्रवार तक छह दिनों तक अपनी सेवा देगी।

इस ट्रेन में यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग जारी है। बहुत सारे लोगों को वेटिंग टिकट मिली है। लेकिन इस बात को जान लें कि वेटिंग टिकट के साथ आप को कोच में नहीं चढ़ना होगा। टिकट कंफर्म होने पर ही इसमें यात्रा करनी है। इसके साथ ही इस ट्रेन में कोई रियायत नहीं मिलेगी। पांच साल के ऊपर के बच्चों का भी टिकट लगेगा। रेलकर्मियों को उनके सुविधा पास पर शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस की तरह सुविधा मिलेगी। सुरक्षा के लिए प्रत्येक कोच में एक सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। गंदगी फैलाने वाले यात्रियों को 500 रुपये जुर्माना देना होगा। जेल का भी प्रविधान है।












Click it and Unblock the Notifications