Gorakhpur News: गोरखपुर से प्रयागराज की राह होगी आसान,परिवहन निगम ने शुरु की यह पहल

गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।परिवहन निगम ने इसके लिए नई पहल शुरु कर दी है। इसके लिए कम्हरियाघाट पुल होकर गोरखपुर से प्रयागराज के बीच बसों के संचालन के लिए रूट सर्वे लगभग पूरा हो गया है। मा

गोरखपुर,27सितंबर: गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।परिवहन निगम ने इसके लिए नई पहल शुरु कर दी है। इसके लिए कम्हरियाघाट पुल होकर गोरखपुर से प्रयागराज के बीच बसों के संचालन के लिए रूट सर्वे लगभग पूरा हो गया है। मार्ग और किराया निर्धारित कर बसों का संचालन जल्द शुरू कर दिया जाएगा।इस मार्ग से प्रयागराज जाने में यात्रियों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी।

bus
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि कम्हरियाघाट पुल से रोडवेज बस का संचालन जल्द किया जाएगा। सर्वे लगभग पूरा कर लिया गया है। मार्ग और किराया आदि का निर्धारण होने के बाद राप्तीनगर डिपो की बसें कम्हरियाघाट पुल होते हुए चलने लगेंगी। गोरखपुर से काठमांडू के बीच अंतरराष्ट्रीय एसी बस सेवा भी जल्द शुरू हो जाएगी। तैयारी पूरी कर ली गई है।

कम्हरियाघाट पुल के बन जाने से गोरखुपर से प्रयागराज, अंबेडकरनगर और अयोध्या के लिए नया रुट तैयार होगा। गोरखपुर से प्रयागराज की दूरी 50 से 60 किमी कम होने के साथ किराया भी लगभग 50 रुपये सस्ता हो जाएगा। जानकारों के अनुसार कम्हरियाघाट पुल के रास्ते प्रयागराज जाने के लिए गोरखपुर से सिकरीगंज या खलीलाबाद से घनघटा होते हुए बसें चलाई जाएंगी।

गोरखपुर से कम्हरियाघाट, रामनगर, शाहगंज और जौनपुर होते हुए बसें सीधे प्रयागराज पहुंचेगी। बसों के संचालन से गोरखपुर, सिकरीगंज, खलीलाबाद और घनघटा और कम्हरियाघाट क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। लोग कम समय में प्रयागराज की यात्रा पूरी कर लेंगे। वर्तमान में गोरखपुर से कौड़ीराम, दोहरीघाट, आजमगढ़ और जौनपुर होते हुए प्रयागराज के लिए बसें चल रही हैं। 18 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कम्हरियाघाट पुल का उद्घाटन किया था।

Gorakhpur News: नौ लोगों की जान जाने के बाद जर्जर भवन को लेकर प्रशासन ने लिया यह निर्णय
गोरखपुर- काठमांडू अंतरराष्ट्रीय एसी बस सेवा की सौगात भी जल्द मिलेगी। मुख्यालय लखनऊ से परमिट और भारत- नेपाल सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद परिवहन निगम ने गोरखपुर से काठमांडू के बीच प्रतिदिन एसी बस सेवा शुरू करने की तैयारी भी तेज कर दी है। दशहरा तक बस चलाने की योजना है। उद्घाटन को लेकर विभाग में मंथन चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+