Gorakhpur News: दो किलो गांजा के साथ तस्कारों को गोरखपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gorakhpur News: गोरखपुर की सहजनवां पुलिस ने गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
थानाध्यक्ष सहजनवां ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में उ0नि0 अवधेश पाण्डेय व पुलिस टीम द्वारा मुखबिर ख़ास की सूचना पर अबुसाद उर्फ नाटे पुत्र अनवारूल हक निवासी ग्राम गवापार थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर व कृष्ण मुरारी उर्फ रोशन चतुर्वेदी पुत्र सुबाष चतुर्वेदी निवासी मडपौना थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर को कुल 02 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी- बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पंजीकृत कर, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अवधेश पाण्डेय थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
कांस्टेबल नवीन चन्द्र शुक्ला थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर व कां0 गोलू यादव थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications