Gorakhpur Election Result 2022: सीएम योगी ने दर्ज कराई बंपर जीत, जानिए कितने वोटों से जीते
Gorakhpur Election Result 2022: सीएम योगी ने दर्ज कराई बंपर जीत, जानिए कितने वोटों से जीते
गोरखपुर, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर जिले की 9 विधानसभा सीटों पर 6वें चरण में वोटिंग हुई थी, जिसके लिए आज सुबह 08 बजे से रूझान आने शुरू हो गए है। गोरखपुर सदर सीट, सीएम योगी आदित्यनाथ का गढ़ होने की वजह से सभी की नजरें इसी सीट पर बनी हुई है। हालांकि, किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा और किनके हाथ मायूसी लगेगी, इसका फैसला चंद घंटों में हो जाएगा। ऐसे में हम आपको गोरखपुर विधानसभा चुनाव से जुड़े हर घंटे के अपडेट देंगे।

बंपर वोटों से जीते सीएम योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर सदर विधानसभा सीट पर पांच बजे तक वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इस सीट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने बंपर जीत दर्ज कराई है। योगी आदित्यनाथ ने सपा गठबंधन प्रत्याशी शुभावती शुक्ला को करीब एक लाख मतों से पराजित किया है। हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
17 वें राउंड में 55 हजार वोटे से आगे हुए सीएम योगी
गोरखपुर विधानसभा सीट पर 4:30 बजे तक 18वें राउंड की तक गिनती पूरी हो गई है। 18वें राउंड में सीएम योगी आदित्यनाथ सपा गठबंधन प्रत्याशी शुभावती शुक्ला से 55,933 वोटों से आगे चल रहे है। योगी आदित्यनाथ को 89332 वोट मिली है तो सपा प्रत्याशी शुभावती शुक्ला 33,399 वोट मिली है। तो वहीं, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को 4877 वोट मिली है।
44 हजार वोट से आगे हुए सीएम योगी
गोरखपुर सदर विधानसभा सीट पर दोपहर के 02:30 बजे तक 13वें राउंड तक की गिनती पूरी हो चुकी है। 13वें राउंड में भाजपा नेता और सीएम योगी आदित्यनाथ 44,427 वोटों से आगे चले रहे है। योगी आदित्यनाथ को 65802 वोट मिले है तो सपा गठबंधन प्रत्याशी शुभावती शुक्ला को 21375 वोट मिले है। वहीं, तीसरे नंबर पर बीएसपी प्रत्याशी 3984 को इतने तो आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद को 3516 वोट मिले है।
गोरखपुर सदर सीट पर आए शुरुआती रुझानों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ बढ़त बनाए हुए है। 01 बजे तक 7वें राउड़ की मतगणना हो चुकी है, जिसमें सीएम योगी 26,276 मतों से आगे चल रहे है। उन्हें 38633 वोट मिले है तो वहीं, समाजवादी गठबंधन प्रत्याशी शुभावती शुक्ला को 12357 मत प्राप्त हुए है। तीसरे नंबर पर बीएसपी प्रत्याशी को 2707 वोट मिले है तो आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद को 2255 वोट मिले है।
11 बज चुके है और गोरखपुर की सभी विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रूझानों में गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़त बनाई हुई है। योगी आदित्यनाथ सपा प्रत्याशी शुभावती शुक्ला से करीब 8,408 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, तीसरे नंबर बीएसपी और चौथे नंबर चंद्रशेखर आजाद है।
सुबह के 10 बज चुके है और गोरखपुर सदर सीट से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सपा प्रत्याशी शुभावती शुक्ला पर बढ़त बनाए हुए हैं। सदर सीट पर सपा से पूर्व भाजपा नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला की पत्नी शुभावती शुक्ला, बसपा के टिकट पर ख्वाजा शम्सुद्दीन, आजाद समाज पार्टी से चंद्रशेखर रावण और कांग्रेस से चेतना पांडे चुनाव लड़ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications