Gorakhpur News : जानिए क्या है पिता-पुत्र का चीन कनेक्शन,जिसको लेकर जांच एजेंसियां हुई सतर्क
गोरखपुर के रहने वाले पिता-पुत्र का चीन कनेक्शन सामने आया है। इन दोनों के बैंक खातों में डेढ़ करोड़ की लेने-देन हुई है। जिसका संबंध चीन से है।
Gorakhpur News: गोरखपुर के रहने वाले पिता- पुत्र इस समय जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। पिता- पुत्र के खातों से एक सप्ताह में डेढ़ करोड़ का लेन - देन हुआ है। जिसका संबंध चीन से है। चीन से संबंध होने के कारण जांच एजेंसियां सतर्क हो गयी हैं। एक सप्ताह के भीतर इतनी बड़ी रकम के लेन-देने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही एक हजार से अधिक खातों का जांच की जा रही है।

पुलिस की जांच में पता चला कि गोरखनाथ के शांतिपुरम निवासी सच्चिदानंद दूबे और उनके बेटे अभिनंदन दूबे के निजी बैंक में खोले गए खाते का संचालन निकाेलस और काइल्स नाम के व्यक्ति कर रहे थे।खाते में दूसरे व्यक्ति का मोबाइल नंबर जोड़कर इंटरनेट बैंकिंक एक्टिवेट किया गया था, जिसके जरिए जालसाज लेनदेन करते थे।बैंक में खाता खुलवाने वाले रिश्तेदार से पूछताछ में पता चला कि इंटरनेट बैंकिंग के जरिए लेनदेन करने वाले निकाेलस और काइल्स को केवल नाम से जानता है, उनसे कभी मुलाकात नहीं है।वह दोनों चीन की एक कंपनी से जुड़े हैं।शिकायकर्ता ने पुलिस को अपने बैंक खाते से हुई लेनदेन का 250 से अधिक पेजों का स्टेटमेंट दिया है।जिसे देखने के बाद पता चला कि करीब एक हजार बैंक खातों से यूपीआइ के जरिए पिता-पुत्र के खातों में रुपये मंगाने के बाद केरल, कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में भेजे गए हैं।अधिकांश रुपये जोसेफ नाम के व्यक्ति के खाते में भेजे गए हैं।जिसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
सीओ गोरखनाथ की छानबीन में यह बात सामने आई है। पिता पुत्र के इस कनेक्शन की जांच की पूरी मानीटरिंग कर रहे हैं। एक्सपर्ट साइबर की मदद से मामले की गहनता से जांच की जा रही है।जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ के शांतिपुरम निवासी सच्चिदानंद दूबे ने 10 अक्टूबर को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जनू 2022 में एक रिश्तेदार ने प्राईवेट बैंक में खाता खोलने को कहा।बैंक ले जाकर उसने एक महिला कर्मचारी से मुलाकात कराई। महिला कर्मचारी ने बचत खाता खोलने का फायदा बताते हुए कहा कि अन्य बैंको से ज्यादा ब्याज मिलेगा।खाता खोलने की प्रक्रिया महिला कर्मचारी ने पूरी करके महिला कर्मचारी ने मेरा और बेटे अभिनंदन दूबे का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज ले लिए। खाता खुलने के बाद उन लोगों ने कोई लेनदेन नहीं किया। 30 सितंबर को बैंक के अधिकारी घर पहुंचे और बताया कि एक सप्ताह में दोनों खाते से करीब 1.52 करोड़ करने की लेनदेन हुआ है।रुपये कहां से आया है और किसको भेजा गया है इस बारे में पूछने लगे।खाते से हुए लेनदेने की जानकारी उन्हें नहीं है।एसएसपी ने सीओ गोरखनाथ को मामले की जांच सौंपी है।












Click it and Unblock the Notifications