Gorakhpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट मामले में वांछित दो बदमाशों को लगी गोली
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की बेलीपार पुलिस ने लूट मामले में वांछित में दो बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया। दो आरोपियों की तलाश काफी समय से चल रही थी। घायल होने के बाद दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली की लूट मामले के दो आरोपी जो बांसगांव इलाके के रहने वाले वे बेलीपार से बांसगांव की ओर जा रहे हैं। कुसमौल में पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से फायरिंग की गयी जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। इन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। इनका एक और साथी भाग निकला। उसकी तलाश चल रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थानाध्यक्ष बेलीपार ने बताया कि बदमाश 12 लाख रूपये की लूट में वांछित थे। कई दिनों से इनकी तलाश थी। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दोनों आरोपियों के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इन्हे चेतावनी दी। लेकिन इन्होंने भागते समय पुलिस पर गोली चलानी शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लग गयी।

उन्होने बताया कि बदमाशों की पहचान राज पंडित उर्फ गोविन्द पुत्र त्रियुगी उपाध्याय निवासी पगार थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर, शुभम पाण्डेय पुत्र बेरुडिहा निवासी थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर के रुप में हुई है। इनके पास से 0.315 बोर का एक अवैध तंमचा, एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस, एकअवैध पिस्टल, 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications