Gorakhpur: महिला से 24.70 लाख की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसने शिक्षिका से 24 लाख से अधिक रुपयों की ठगी की थी।

s p

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को 24.70 लाख रुपये की ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है। इसने 2018 में यह जालसाजी की थी। काफी दिनों से पुलिस को इसकी तलाश थी। इसके ऊपर दस हजार का इनाम भी रखा गया था।

Recommended Video

    गोरखपुर: बैंक का मैनेजर बन कर महिला से लाखों की किया ठगी, हुआ गिरफ्तार

    एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि राजघाट के बसंतपुर नरकटिया का रहने वाले दयानंद गुप्ता ने दो अन्य साथियों राजन यादव व कौशल कुमार के साथ मिलकर शिक्षिका उमा श्रीवास्तव के साथ ठगी की थी। इसके दो साथी राजन व कौशल उमा को पंजाब बैंक लेकर गए थे। जहां दयानंद गुप्ता ने खुद को बैंक मैनेजर बताया कि और उमा श्रीवास्तव का 24.70 लाख रुपये जालसाजी से हड़प लिये। महिला को फर्जी एफडी की पर्ची पकड़ा दी। जब महिला यह एफडी तोड़वाने गयी तो जालसाजी का पता चला। गिरफ्तार आरोपी दयानन्द गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राम बेलास निवासी बसन्तपुर नरकटिया थाना राजघाट का रहने वाला है।

    गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक खोराबार जय नारायण शुक्ला, एसओजी प्रभारी मधुप मिश्र, उप निरीक्षक प्रभात सिंह चौकी प्रभारी रामनगर करजहां, हेड कांस्टेबल सोहन यादव शामिल रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+