Gorakhpur News: हत्या करने की कोेशिश कर चुके आरोपी को पुलिस ने 13 साल बाद ऐसे किया गिरफ्तार
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस को एक मामले में 13 साल बाद सफलता मिली है। आरोपी हत्या का प्रयास कर चुका है। वह 13 साल से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि राजघाट पुलिस को आरोपी की तलाश थी। इस थाने में उसके खिलाफ हत्या का प्रयास करने सहित कई मामले दर्ज थे। राजघाट क्षेत्र के खुर्रमपुर निवासी सुमित वर्मा उर्फ अमरनाथ वर्मा पुत्र उपेंद्रनाथ वर्मा के खिलाफ वर्ष 2010 में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से उसकी तलाश थी। वह फरार चल रहा था।

आरोपी के खिलाफ कोर्ट से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी होने के साथ कुर्की की नोटिस भी जारी हो चुका था। इसके बावजूद वह फरार चल रहा था। सोमवार को वह अपने परिवार से मिलने पहुंचा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह परिवार के साथ दिल्ली रह रहा था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications