Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करना शख्स को पड़ा भारी,हुई गिरफ्तारी

गोरखपुर में एक युवक को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया।रामगढ़ताल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक युवक को सोशल मीडिया पर सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया।रामगढ़ताल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।आरोपी थानाक्षेत्र के कजाकपुर का रहने वाला राहुल यादव है।

gkp

जानकारी के मुताबिक,रामगढ़ताल क्षेत्र के रहने वाले सपा नेता राहुल यादव ने सीएम योगी की कन्या पूजन की तस्वीर पर अभद्र टिप्पणी की थी। प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने का अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में कजाकपुर,रामगढ़ताल के रहने वाले युवक राहुल यादव पुत्र सुग्रीव यादव ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने का प्रयास किया।गंभीर धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। उसे जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की जानकारी मिलते ही आरोपी की तलाश शुरु कर दी गयी।चौकी प्रभारी आजाद चौक पुरषोत्तम आनंद सिंह ने अपनी टीम के साथ छानबीन शुरु कर दी।गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी को शांति व्यवस्था बनाए रखना चाहिए।अराजक तत्व अगर ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह,उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम आनंद सिंह,हेड कांस्टेबल चन्द्रेश्वर यादव,हेड कांस्टेबल सर्वजीत यादव शामिल रहे।

छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
तिवारीपुर थानाक्षेत्र के बहरामपुर बाले मियां मैदान के रहने वाले एक युवक को पुलिस ने गुरुवार को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त मुन्ना पुत्र बच्चालाल को संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+