Gorakhpur News: अनाथालय की आड़ में बेचते थे बच्चा,एक और सदस्य गिरफ्तार
गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाने की पुलिस ने मनीष मिश्र को गिरफ्तार किया है।बच्चा बेचने वाले गिरोह से संबंधित होने के कारण मनीष की गिरफ्तारी हुई है। उसे संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
गोरखपुर,2अक्टूबर: गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाने की पुलिस ने मनीष मिश्र को गिरफ्तार किया है।बच्चा बेचने वाले गिरोह से संबंधित होने के कारण मनीष की गिरफ्तारी हुई है। उसे संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी की है।सात अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के हड़वा रामचंद्र उर्फ आनंदपुरवा गांव का रहने वाला मनीष मिश्रा मऊ जिले के मोहम्मदाबाद में अनाथ आश्रम चलाने वाले शेखर का करीबी है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह फरार हो गया। सर्विलास की मदद से तिवारीपुर थाना प्रभारी ने डोमिनगढ़ के पास गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल फोन में 20 बच्चों के फोटो मिले, जिनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। घटना में शामिल रहे गोरखनाथ के राजेंद्रनगर निवासी बदमाश अंकुर सिंह उसके साथी टुनटुन, रवि, छोटू समेत तीन अन्य की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
शेखर तिवारी व उसके साथियों ने गोरखनाथ राजेन्द्र नगर इलाके में रहने वाली शायदा उर्फ गुड़िया के बेटे अंश को तीन लाख रुपये में बेचने का प्लान बनाया था। 26 सितंबर की रात शायदा को झांसा देकर बच्चे के साथ डोमिनगढ़ पुल पर ले आए और बच्चे को अगवा कर लिया। शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने शेखर समेत तीन लोगों को पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications