कुछ ही देर में होने वाला था निकाह, बंट चुका था शादी का कार्ड, आशिक ने कर दिया यह काम, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

गोरखपुर पुलिस ने बुधवार को दुल्हन के ऊपर तेजाब फेंकने व दूल्हे को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

police

Gorakhpur News: दुल्हन के ऊपर तेजाब फेंकने और दुल्हे को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। तिवारीपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक लड़की से युवक एक तरफा प्यार करता था । उसकी शादी कही और तय हो गयी थी। इससे प्रेमी बौखला गया था और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा था।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी मोहम्मद हारिश ने बताया कि वह लड़की से छह साल से प्यार करता था। लड़की उसके प्यार को ठुकरा चुकी है। इसके बाद भी जब उसे पता चला कि युवती का विवाह कहीं और तय हुआ है। तो वह बौखला गया। इसी बौखलाहट में दूल्हा और दुल्हन को जान से मारने की धमकी दे डाली। युवक घोसीपुर का रहने वाला है।

दुल्हन के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी बेटी की शादी घोसीपुर के रहने वाले एक परिवार में तय हुई थी। शादी 11 फरवरी को होनी थी। कार्ड बंट चुके थे। इस बीच शादी के दिन अचानक मोहम्मद हारिश पुत्र मोहम्मद ताहिर नाम के युवक का फोन आया। उसने फोन कर धमकी देते हुए कहा कि अगर शादी हुई तो दुल्हन के चेहरे पर तेजाब फेंक देगा। इतना ही नहीं प्रेमी ने युवक के घर वालों को भी जान से मारने की धमकी देने लगा था। इस घटना के बाद वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और वापस लौट गए।

इसके बाद रिश्तेदारी का ही एक लड़का विवाह करने के लिए तैयार हो गया। इलाहीबाग के रहने वाले इस युवक के साथ युवती की शादी हुई। शादी कड़ी सुरक्षा के बीच हुई।

Recommended Video

      प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का सीएम ने दिया सौगात, कहीं यह बड़ी बात

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+