Gorakhpur: फर्जी तरीके से मेडिकल कोर्स में दिलाते थे दाखिला,चार गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने धोखाधडी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर विभिन्न मेडिकल कोर्स में छात्र-छात्राओं को दाखिला दिलाने वाले राज नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज से संबंधित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह सभी सरकार द्वारा उपलब्ध

गोरखपुर,17सितंबर: गोरखपुर पुलिस ने धोखाधडी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर विभिन्न मेडिकल कोर्स में छात्र-छात्राओं को दाखिला दिलाने वाले राज नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज से संबंधित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह सभी सरकार द्वारा उपलब्ध सीट के अतिरिक्त फर्जी तरीकें से छात्रों का एडमिशन लेते थे।गिरफ्तार चार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

police

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मेडिकल कोर्स में फर्जी तरीके से दाखिला दिलाने वाले श्यामनरायन मौर्य पुत्र स्वर्गीय हुबलाल मौर्य निवासी करमहा, झुंगिया बाजार थाना शाहपुर, शोभितानन्दन यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी खोरिया थाना लालगंज जनपद बस्ती, डॉक्टर मनीषा यादव पत्नी डॉक्टर अभिषेक यादव निवासी 257 बी राज नर्सिंग होम दुर्गावाडी रोड थाना कोतवाली व डॉक्टर पूनम यादव पत्नी डॉक्टर अरूणेन्द्र यादव निवासी-192 E बशारतपुर शिवपुरम् थाना शाहपुर गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।यह छात्र-छात्राओं को झांसे में लेकर फर्जी तरीके से दाखिला कराते थे। संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गयी है।

राज नर्सिंग पैरामेडिकल के छात्रों ने किया था हंगामा पिपराइच थाना क्षेत्र के तुरवा बाजार स्थित राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज की फर्जी मान्यता के बाद यहां पढ़ रहे छात्रों ने अपनी डिग्री की मांग को लेकर हंगामा खड़ा किया था। छात्रों ने कॉलेज के प्रबंधक अभिषेक यादव और मनीषा यादव के खिलाफ सड़क पर उतकर जमकर नारेबाजी की थी और जाम भी लगा दिया था। राज स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज की मान्यता का शासनादेश फर्जी मिला था। इसका संज्ञान लेकर ही संयुक्त सचिव अनिल सिंह ने तहरीर भेजकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने कॉलेज संचालकों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करके जालसाजी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+