शादी से इनकार करने पर सिरफिरे प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, मां-बाप और प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काटा

शादी से इनकार करने पर सिरफिरे प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, मां-बाप और प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काटा

गोरखपुर, 26 अप्रैल: खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से है। यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने एकतरफा प्यार में नाकाम होने पर ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्ता में आए आशिक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि लड़की और उसके माता-पिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने रिश्ते से इनकार कर दिया था।

Gorakhpur News: One sided love man committed triple murder

शादी से इनकार करने के बाद सिरफिर आशिक ने गुस्से में आकर अपनी प्रेमिका, उसके पिता और मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। यह मामला गोरखपुर जिले खोराबार थाना क्षेत्र में रायगंज गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गांव निवासी गामा निषाद बंगला चौक पर परिवार के साथ रहते थे, जबकि गामा के बड़े भाई रामा निषाद रायगंज में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि रामा निषाद की बड़ी बेटी की शादी है।

सोमवार को मटकोड़वा की रस्म होनी थी, जिसमें शामिल होने के लिए गामा निषाद (48) अपनी पत्नी संजू (44) और बेटी प्रीती (18) के साथ रात करीब 9 बजे पैदल ही जा रहे थे। घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर रास्ते में घात लगाकर बैठा संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद का रहने वाला सिरफिर आशिक आलोक पासवान (22) ने प्रीती पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। वहीं बेटी को बचाने गये मां-बाप के ऊपर भी सिरफिरे युवक ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किया।

धारदार हथियार से घायल तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ विपिन टांडा, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, सीओ कैन्ट श्यामदेव मौके पर पहुंचे, जहां से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसएसपी ने घटना के संबंध में बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारोपी युवक अलोक पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी आलोक पासवान पड़ोस के जिले संतकबीर नगर का रहने वाला है और खोराबार में अपने मामा महेंद्र पासवान के घर रहता था।

पूछताछ में आलोक पासवान खोराबार की रहने वाली 18 साल की प्रीति से प्यार करता था और वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन प्रीति के पिता 48 साल के गामा उर्फ चंद्रभान और मां 45 साल की संजू देवी को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने रिश्ते से इनकार कर दिया था। शादी से इनकार करने के बाद आरोपी आलोक पासवान ने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+