प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में साकार होगा भारत को विकसित बनाने का संकल्प : सहजानंद राय
Gorakhpur News: विकसित भारत संकल्प यात्रा और नमो ऐप अभियान को लेकर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की गोरखपुर क्षेत्र स्तर की बैठक क्षेत्रीय कार्यालय पर रविवार को संपन्न हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी की ओर से चल रहे इन दोनों कार्यक्रमों में चिकित्सकों से सहभागिता और सहयोग की अपील की गई।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के निर्माण की संकल्पना को पूरा करने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश के अनुसार गांव गांव पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा इसी की एक कड़ी है। वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत को विकसित बनाने का संकल्प साकार होगा। उन्होंने नमो ऐप की बारीकियों और विशेषता की जानकारी देते हुए इस अभियान का एंबेसडर खुद बनने और दूसरों को बनाने का आह्वान चिकित्सकों से किया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक व तमकुहीराज के विधायक डा असीम कुमार राय ने चिकित्सकों से पहले की सरकारों तथा वर्तमान की केंद्र और राज्य की सरकार से तुलना कर 2024 में लगातार तीसरी बार वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

मंचासीन अतिथियों और उपस्थित चिकित्सकों के प्रति आभार चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अभय मणि त्रिपाठी ने जताया। गोरखपुर के महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, डा जेएन शुक्ला, डा जेएन पांडेय, डा चंद्र प्रकाश शाही, डा शिव शंकर शाही ने बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चिकित्सकों के हित में उठाए गए कदमों की सराहना की।भाजपा आईटी के क्षेत्रीय संयोजक अनादि प्रिय पाठक ने नमो ऐप को डाउन लोड और उपयोग करने की विधि बताई। बैठक में प्रमुख रूप से डा अनुराग श्रीवास्तव, डा विवेक सेठ, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा बच्चा पांडेय नवीन, अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय पदाधिकारी और जिला संयोजक मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications