Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के एल्युमिनाई मीट में जुटेंगे तीन सौ से अधिक पुरातन छात्र
Gorakhpur News: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में होने वाले एल्युमिनाई मीट में तीन सौ से अधिक पुरातन छात्र जुटेंगे। इसका आयोजन 25 व26 दिसंबर को होगा।इसमें गोल्डेन जुबिली (1973 बैच), सिल्वर जुबिली (1998 बैच) और डिकेड बैच (वर्ष 2013) के उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
मालवीय एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजी. जेबी राय ने बताया कि पुरातन छात्र सम्मेलन के मुख्य अतिथि 1980 बैच के पूर्व छात्र एवं नेशनल हाइड्रो पॉवर कॉरपोरेशन के पूर्व निदेशक व लैंको लिमिटेड के सीईओ एसके मित्तल होंगे। विशिष्ट अतिथि 1985 बैच के पूर्व छात्र तथा लोक निर्माण विभाग के पूर्व अधीक्षण अभियंता प्रेम प्रकाश होंगे। समारोह का उद्घाटन सुबह 10 बजे बहुउद्देश्यीय हाॅल में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह से पूर्व सभी पुरातन छात्र परिसर स्थित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा के पास एकत्रित होंगे, जहां से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा प्रस्थान करेगी।

सचिव प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि दो दिन के कार्यक्रम के लिए 24 दिसंबर को ही ज्यादातर पुरातन छात्र गोरखपुर पहुंच जाएंगे। ज्यादातर ने अपने लिए बाहर होटलों में ठहरने की व्यवस्था की है। करीब 50 पुरातन छात्र विदेशों से आएंगे। विवि के एल्युमिनाई पूरी दुनिया में फैले हैं। यूके, यूएसए, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, पोलैंड, रोमानिया और नेपाल आदि देशों से पुरातन छात्र इसमें प्रतिभाग करने के लिए आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications