Lok Sabha Election 2024: 'जब चाय बनाने लगे रवि किशऩ़़', चुनाव प्रचार के दौरान दिखा नया अंदाज
Ravi Kishan News Gorakhpur: प्रत्याशी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पूरी तैयारी में जुटे हैं। मतदाताओं के बीच जाना और उनसे खुद के पक्ष में वोट के लिए अपील करने का क्रम बना हुआ है। फिल्म स्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी इन दिनों जनसंपर्क में व्यस्त हैं। जनता के बीच उनका खास अंदाज देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी वो जनता के बीच अलग अंदाज में नजर आए।
जब बनाने लगे चाय गोरखपुर के सांसद रवि किशन मंगलवार को ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क कर रहे थे। अचानक वो खीरवनिया चौराहे पर स्थित निषाद स्वीट हाउस पहुंच गए। दुकान ने कहा- भैया चाय पी लीजिए,तो रवि किशन ने कहा मैं खुद चाय बनाऊंगा। इसके बाद सांसद खुद चाय बनाने लगे। यह देख आस पास के लोग हैरान रह गए।

जनता की सेवा सर्वोपरि
Recommended Video
सांसद रवि किशन ने कहा कि जनता की सेवा सर्वोपरि है। मैं जनता का सेवक हूं। गोरखपुर की जनता ने मुझे हमेशा प्यार दिया है और आगे भी मिलेगा। जैसे कोई परिवार और घर में चाय बनाता है वैसे ही मैं अपने गोरखपुरवासियों के बीच में यह कर रहा हूं। यह मेरा परिवार है।












Click it and Unblock the Notifications