गोरखपुरः करीब 80 दिन बाद गोरखनाथ मंदिर का खुला पट, सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना

गोरखपुर। करीब 80 दिनों के बाद सोमवार को गोरखनाथ मंदिर का पट खोला गया। इस खास मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा की। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए सीएम ने पूजा-अर्चना की। दरअसल, ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने लंबे समय तक मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे। गर्भगृह को सुंदर तरीके से आकर्षक फूलों से सजाया गया। वहीं कई जगहों पर सैनिटाइजर भी रखे गए थे, जहां बिना हाथ लगाए उसे हथेली पर लगाया जा सके।

gorakhpur cm yogi visit gorakhnath temple after lockdown

सीएम और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किये गए थे। मंदिर के मुख्य द्वार पर लगेज स्कैनर मशीनों लगाई गई हैं। सभी को हिदायत दी गई है कि मंदिर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के साथ उन्हें सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जाए। मंदिर के सभी पुजारी भी मास्क लगा कर साफ-सफाई करते हुए नजर आए।

gorakhpur cm yogi visit gorakhnath temple after lockdown

पूरे परिसर को निगम कर्मियों द्वारा सैनेटाइज करने के साथ फागिंग भी की गई। मंदिर सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि ऐसे सभी स्थल जहां श्रद्धालुओं का आवागमन हो सकता है, सैनेटाइजर कराया जा रहा है। यह क्रम प्रतिदिन चलेगा। गर्भगृह में किसी श्रद्धालु को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। देव प्रतिमा, पुजारी, मंदिर का घंटा को स्पर्श करना मना है। प्रसाद भी वितरित करने से परहेज किया जाएगा।

सीएम कैंप कार्यालय भी होगा सक्रिय
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह मंदिर के मीडिया प्रभारी विनय कुमार गौतम के साथ जुट गए थे। सोमवार से सतर्कता के साथ फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई भी शुरू होगी। फरियादी कैंप कार्यालय में प्रवेश नहीं कर सकेंगे लेकिन अपनी लिखित शिकायत कैंप कार्यालय तक भेज सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+