Gorakhpur : युवक था ट्रेन में, जा रहा था दिल्ली,इधर पुलिस ने दर्ज कर दिया मुकदमा,जानिए पूरा मामला
गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसे युवक पर लूट का मुकदमा दर्ज कर दिया जो ट्रेन से दिल्ली जा रहा था।परिजनों ने एसएसपी से न्याय की गुहार की है।

Gorakhpur News: गोरखधाम एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा युवक उस समय आश्चर्य में पड़ गया जब उसे पता चला कि गोरखपुर के चिलुआताल थाने में उसके खिलाफ लूट सहित कई अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज हो गया है। इस मामले में परिजनों ने एसएसपी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगायी है।एसपी नार्थ को जांच की जिम्मेदारी दी गयी है। परिजनों को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन पुलिस ने दिया है।
यह है मामला
चिलुआताल के भिटनी गांव के रहने वाले जुनैली अहमद ने मीडिया को बताया कि 25 दिसम्बर को शाम तीन बजे उनका लड़का अशफाक गोरखधाम एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए यात्रा पर निकला। रात में करीब सात बजे मजनू चौकी से ग्राम प्रधान के मोबाइल पर फोन आया कि मुझे चौकी पर बुलाया गया। मैं गया और बेटे के बारे में पुलिस ने पूछताछ की। चौकी इंचार्ज को मैंने बेटे का लाइव लोकेशन और टिकट व्हाट्सएप पर मंगा दिया। उसके बाद मैं घर चला आया। सुबह जानकारी हुई कि थाने पर मेरे लड़के खिलाफ 394, 506 व 427 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
लूट का है आरोप हबीबुर्रहमान पुत्र मसेरुल्लाह ने अपनी तहरीर में बताया है कि रात साढे़ सात बजे अशफाक व असाद पुत्रगण जुनेद अहमद, अबूसाद पुत्र झिनकू व कृष्णमोहन पुत्र अज्ञात ने मन्नूलाल पुलिया के पास रोक कर मारपीट की और 19 हजार रुपये लूट लिए। यह उठता है कि जब आरोपी युवक ने चौकी प्रभारी को अपनी लाइव लोकेशन व आरक्षण टिकट भेजा तो वह लखनऊ के आसपास दिखा रहा है तो यहां मन्नूलाल पुलिया के पास मारपीट व लूटपाट करने वाला अशफाक कौन था?
चुनावी रंजिश में फंसाया जा रहा
ग्राम प्रधान नसरूल इस्लाम ने बताया कि जुनेद व उनका परिवार मेरा समर्थक है और हबीबुर्रहमान मेरे विरोधी है। वह चुनावी रंजिश को लेकर थाने पर सांगठांग कर झूठा मुकदमा दर्ज कर फंसा रहे है।
एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications