UP: पांच लाख रुपये दहेज के लिए पत्नी को दी थी दर्दनाक मौत, पुलिस ने की यह बड़ी कार्रवाई
पति ने पांच लाख रुपये दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" व "महिला सम्बन्धि अपराध" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दहेज हत्या में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त मानवेन्द्र सिंह पुत्र अम्बिका सिंह निवासी ग्राम अमवा थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर वर्तमान पता आदर्श नगर सिंघडिया थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृत महिला के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज न देने के कारण बेटी की हत्या की तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी से पांच लाख रुपये की दहेज की मांग की थी और न देने पर उसकी पिटाई कर हत्या कर दी। 17 मई को यह हत्या की गयी थी। कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी थी।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अवधेश चन्द्र मिश्रा चौकी प्रभारी इंजीनियरिंग कॉलेज थाना कैण्ट, कांस्टेबल वैभव श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications