Gorakhpur AIIMS ने मरीजों के लिए की यह खास पहल, मिलेंगी ये सुविधाएं
गोरखपुर एम्स ने मरीजों की सुविधा के लिए देश के विशेषज्ञ डॉक्टरों की ऑनलाइन ओपीडी शुरु करने की तैयारी की है।

Gorakhpur News: गोरखपुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने मरीजों के लिए खास पहल की है। एम्स ने गंभीर रोगियों के इलाज के लिए देश के कई अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से ऑनलाइन संपर्क करने की तैयारी की है। संबंधित बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर ऑनलाइन मरीजों का इलाज करेंगे। सुपर स्पेशियलिटी विभाग द्वारा इन विशेषज्ञ डॉक्टरों को जोड़ने का कार्य किया गया है।
एम्स की निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ गंभीर बीमारियों से ग्रसित भी रहते हैं। ऐसे में मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक ऑनलाइन सेवा शुरु की जा रही है। जिसमें देश के बेहतरीन डॉक्टर टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों का इलाज करेंगे। हफ्ते में एक से दो दिन सुपर स्पेशियलिटी विभाग की ओपीडी चलाई जाएगी। इन विभागों में गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोवैस्कुलर थोरसिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी की ओपीडी शामिल हैं। इसके साथ ही जरूरत के मुताबिक इन डॉक्टरों को टेलीमेडिसिन और वीडियो कॉल के जरिये भी डॉक्टर्स को जोड़ा जाएगा।
डॉक्टर सुरेखा किशोर ने बताया, सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों के लिए कई बदलाव की तैयारी है। यहां दिल्ली एम्स के एक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विशेषज्ञ हर महीने की 20 और 21 तारीख को आएंगे। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज कोच्चि से यूरो सर्जन डॉ. रोहित कुमार सिंह को बुलाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications