Gorakhpur AIIMS ने अत्याधुनिक शवगृह परिसर में किया सफल परीक्षण, होगा यह फायदा

AIIMS Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: एम्स गोरखपुर के अत्याधुनिक शवगृह परिसर में पहले दो शव परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। पूर्व में उद्घाटित इस शवगृह के क्रियाशील होने के साथ ही संस्थान में विधिविज्ञान (Forensic Medicine) सेवाओं की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। यह उपलब्धि चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं जनसेवा के क्षेत्र में एम्स गोरखपुर की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है।

आज किए गए ये दोनों शव परीक्षण डॉ. आशीष सराफ एवं डॉ. नवनीत अटेरिया, विभाग - फॉरेंसिक मेडिसिन, एम्स गोरखपुर द्वारा सम्पन्न किए गए। दोनों विशेषज्ञों ने पूर्ण तकनीकी दक्षता और मानक प्रक्रियाओं के अनुरूप यह कार्य किया, जिससे संस्थान में शव परीक्षण की यह प्रथम प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

aiims

इस महत्वपूर्ण सेवा को शुरू कराने में मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता, कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ, एम्स गोरखपुर की अग्रणी भूमिका रही। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत प्रशासनिक सहयोग से इस शवगृह परिसर की योजना, निर्माण एवं संचालन संभव हो सका। डॉ. दत्ता का निरंतर प्रयास रहा है कि एम्स गोरखपुर में फॉरेंसिक मेडिसिन और विधिविज्ञान सेवाएं सुदृढ़ हों, जिससे चिकित्सा छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण मिले और क्षेत्र में समयबद्ध एवं मानवीय दृष्टिकोण से शव परीक्षण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

शवगृह परिसर के संचालन से न केवल शैक्षणिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण को बल मिलेगा, बल्कि न्यायिक व्यवस्था को सशक्त करने में भी एम्स गोरखपुर की भूमिका सुदृढ़ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+