UP : ईट भठ्ठे पर ले जाकर छात्रा के साथ किया था गैंगरेप,गोरखपुर पुलिस ने की यह बड़ी कार्रवाई

गोरखपुर पुलिस ने गुरुवार को गैंगरेप के 6 व चोरी के 2 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। यह गैंग बनाकर घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

ssp

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने गुरुवार को गैंगरेप के आरोपियों के पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर गैंगस्टर लगाया है। गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई आठ आरोपियों पर की गयी है। जिनमें 6 रेप के व 2चोरी के आरोपी हैं। डीएम के अनुमोदन के बाद गोरखपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में साल 2020 में घर से अपने खेत जा रही 13 साल की लड़की को कुछ बदमाशों ने जबरन उठा लिया और उसे ईट भठ्ठे पर ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस घटना के बाद उन्होंने पिपराइच क्षेत्र के एक अन्य गांव में नवंबर 2021 में एक किशोरी को जबरन उठा लिया व उसके साथ गैंगरेप किया। इन्हीे मामलों में पिपराइच पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।

पिपराइच पुलिस के मुताबिक,इस गैंग में मठिया निवासी गंगू उर्फ लखन सैनी, देवी लाल सैनी, मुकेश सिंह, कुशीनगर जिले के हाटाा क्षेत्र के गौनर टोला रजही, शास्त्रीनगर निवासी रोहित निषाद और पिपराइच क्षेत्र के चनगही गांव निवासी रणधीर उर्फ अजय शामिल हैं।

एक अन्य मामले में जनपद में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपियों पर कैम्पियरगंज पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंग का सरगना कैम्पियरगंज के बसंतपुर का रहने वाला शरीफ है।

Recommended Video

    जहानाबाद : 2 सप्ताह पूर्व राइफल के साथ पकड़े गए आरोपी का दूसरा साथी भी हुआ गिरफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+