Fatima Hospital News: फातिमा हॉस्पिटल में 'अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस ' पर आयोजित हुआ खास कार्यक्रम
Fatima Hospital Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित फातिमा हॉस्पिटल में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस ' के अवसर पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फातिमा हॉस्पिटल के निदेशक फादर संतोष सेबेस्टियन ने नसों पर गर्व होने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने खास अपील भी की।
निदेशक, फादर संतोष सेबेस्टियन ने कहा कि नर्सें मानवता की प्रतीक होती हैं। वह मानवता के प्रतिनिधि के रूप में हैं। करुणा और दया से परिपूर्ण होती हैं। वह मरीज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है। वह सिर्फ चिकित्सा प्रक्रिया का अहम हिस्सा ही नहीं बल्कि मरीजों के लिए एक संबल भी है।

कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह प्रार्थना से हुआ। इस दौरान खास कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। नर्सों को अवॉर्ड भी वितरित किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान निदेशक फादर संतोष सेबेस्टियन, एसोसिएट निदेशक फादर विल्सन, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय सिन्हा, सिस्टर लता एस एस जे मौजूद रहे। इन्होंने पुरस्कार वितरित किया।

New ODOP Product In UP: ओडीओपी लिस्ट मे शामिल हुए ये उत्पाद, इस वजह से हैं बेहद खास , देखें लिस्ट
फातिमा हॉस्पिटल ने हाल ही में HOTA (The Transplantation of Human Organs and Tissues Act) के तहत कॉर्निया ट्रांसप्लांट यानी नेत्र प्रतिरोपण के लिए अधिकृत लाइसेंस प्राप्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications