गोरखपुर: नशे में धुत पति ने पत्नी व बेटे पर चढ़ाई कार,बेेटे की मौत
गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के बेलवार में बुधवार देर रात नशे में धुत पति ने पत्नी व बेटे पर कार चढ़ा दी।इस घटना में बेटे की मौत हो गयी है जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। पत्नी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बेटी ने पिता

गोरखपुर,21 जुलाई:गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के बेलवार में बुधवार देर रात नशे में धुत पति ने पत्नी व बेटे पर कार चढ़ा दी।इस घटना में बेटे की मौत हो गयी है जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। पत्नी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बेटी ने पिता के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, बेलवार का रहने वाला चौथी गुप्ता प्रॉपर्टी का काम करता है। बुधवार की रात करीब 12 बजे चौथी शराब पीकर घर आया और पत्नी मंजू देवी से विवाद करने लगा। कुछ देर बाद विवाद बढ़ गया।चौथी जान देने की बात कहते हुए कार से जाने लगा।इतनी देर में उसे रोकने गई पत्नी पर उसने कार चढ़ाने की कोशिश की।तभी मां को बचाने के लिए बेटा महावीर कार के सामने आ गया। कार बेटे के ऊपर चढ़ गयी। इस घटना में बेेटे की मौत हो गयी।
घटना के बाद चौथी कार लेकर भाग गया। घर में मौजूद उसकी बेटी कंचन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसपी नॉर्थ मनोज कुमार अवस्थी और पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मंजू देवी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है।
एसपी नॉर्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि नशे में धुत पिता द्वारा बेटे पर कार चढ़ाने से उसकी मौत हो गयी है। बेटी कंचन की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications