गोरखपुर: शराबी पिता ने 2 साल की बेटी की गला घोंटकर की हत्‍या, बोला- ये मेरी संतान नहीं

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक शख्स ने अपनी दो साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। स्‍थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्‍ची के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। पति को लगता था कि उसकी पत्‍नी के गांव में ही किसी अन्‍य व्‍यक्‍ति से अवैध संबंध हैं। उसे यह भी शक था कि छोटी बेटी उसकी संतान नहीं है। इसील‍िए उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।

father killed his two year old daughter in gorakhpur

मामला चिलुआताल इलाके के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि आरोपी अक्‍सर शराब पीकर घर में हंगामा करता है। वह नशे में कई बार पत्‍नी को भी पीट चुका है। आरोपी के तीन बच्‍चे थे। बड़ी बेटी 13 साल की थी, उसके बाद पांच साल का एक बेटा था और सबसे छोटी दो साल की बेटी थी। आरोपी इलाके में एक ईंट-भठ्टे पर काम करता है। आरोपी के ससुर ने बताया कि दामाद शराब के नशे में बेटी से मारपीट करता था। उन्‍हें इस बात की जानकारी हुई तो उन्‍होंने कई बार समझाया, जब वह नहीं माना तो बेटी और उसके बच्‍चों को अपने साथ घर ले आए।

ससुर ने बताया कि उसका दामाद अपनी बड़ी बेटी को डॉक्‍टर को द‍िखाने के बहाने ले गया। साथ में दोनों बच्चे भी चले गए। सोमवार की रात आरोपी ने दो साल की मासूम बेटी का गला घोंट दिया। इसके बाद शव लेकर खुद ही ईंट-भट्ठे पर पहुंच गया। बच्‍ची का शव देखकर हड़कंप मच गया। जैसे ही मां ने अपनी बच्‍ची को देखा उसकी चीख न‍िकल गई। आवाजें सुनकर ईंट-भट्ठे पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसे पीटना शुरू कर दिया। ईंट-भट्ठे के मैनेजर ने अन्य मजदूरों की मदद से आरोपी को एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+