Deoria News: नदी में डूब रहे थे पिता,बेटी ने लगा दी छलांग,दोनों की मौत
देवरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां भैस को नदी में नहला रहे पिता को डूबता देख बेटी ने छलांग लगा दी।उसने पिता को बचाने की बहुत कोशिश की।इसी कोशिश के दौरान पिता व पुत्री दोनों गहरे पानी में चले गए।जिससे
देवरिया,19सितंबर: देवरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां भैस को नदी में नहला रहे पिता को डूबता देख बेटी ने छलांग लगा दी।उसने पिता को बचाने की बहुत कोशिश की।इसी कोशिश के दौरान पिता व पुत्री दोनों गहरे पानी में चले गए।जिससे दोनों की मौत हो गयी।मौत का दृश्य दूसरी बेटी देख रही थी।इन दोनों को बचाने के लिए दूसरी बेटी भी नदी में कूद पड़ी।किसी तरह ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।दो लोगों की मौत से गांव में मातम है।

जानकारी के मुताबिक,देवरिया के खामपार थाना क्षेत्र के गांव परसिया छितनी सिंह में रविवार दोपहर स्याही नदी में द्वारिका कुशवाहा अपनी भैंस नहला रहे थे। भैंस नहाते समय अचानक जेसीबी द्वारा खोदकर निकाली गई मिट्टी के कारण गहरे गड्ढे में चली गई। भैंस को घेरते समय द्वारिका डूबने लगे। यह देख उनकी शादीशुदा बेटी अमलावती नदी में उतर गई और वह भी डूबने लगी। यह देख पास खड़ी दूसरी बेटी कलावती शोर मचाते हुए दोनों को बचाने के लिए नदी में उतर गई और वह भी डूबने लगी।
Weather update Gorakhpur: जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल,यहां देखें पूरी अपडेट
शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और डूब रही कलावती (25) को बाहर निकाल लिया और तेज धार में बह गए द्वारिका (60) और अमलावती (30) को ढूंढने लगे। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
एसआई अविनाश मौर्य ने बताया कि डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी है।एक अन्य की जान बच गई है।नदी में गहरे पानी में जाने के कारण दोनों की मौत हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications